विज्ञापन

इक मुद्दत से चले हुए लोग हैं हम

मारूफ आलम

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हां राहों में फले हुए लोग हैं हम
        
                                                    
                            
फुटपाथों पे पले हुए लोग हैं हम

ना पानी में गले हुए लोग हैं हम
ना आगों में जले हुए लोग हैं हम

हम थे हम हैं वहीं जहां राह में थे
इक मुद्दत से चले हुए लोग हैं हम

राहों में अब कहीं सुखाओ तो हमें
कागज के हैं गले हुए लोग हैं हम

ना थे हम खास खादिमों के यूं कभी
शाहों को भी खले हुए लोग हैं हम
-मारूफ आलम
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all