घर बंटे
आँगन बंटे
और बंटे खलिहान
धरती बंटी
नदियां बंटी
बंट गया आसमान
बंटवारे का दंश
डस गया एकता को
बाँट दिया इंसान ।
-मं शर्मा