विज्ञापन

असल हमसफ़र आपका परमात्मा है

Manisha Shah

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई लोभ नहीं इस बात का
        
                                                    
                            
कि बहुत लोग मरे किरदार को चाहे
मंन बस इतने में ही मान जाता है
बस चार लोग मानले
क्या ये आखिर कम है !

चार ही तो लोग होते है
ठठरी उठाने वाले
बाकी दर्शक होते है
महत्व उनका भी उतना होना चाहिए
जिनका जितना योगदान है
इस यात्रा में !

उन चारो के साथ
सर्वोत्तम सत्ता का साथ होतो
माटी डालो भीड़ को
भीड़ के सवालों को
भीड़ की तड़प को
भीड़ की धरना को !

भीड़ वो है जो
खुदकी आंखरी सांस तक
आपकी साँसों की गिनती करेगी
उन साँसों में नियंत्रण चाहेगी
जब तक बाकी है !

असल हमसफ़र आपका परमात्मा है
जिसे आप क्या ही देसकते हो
पर वो बड़ा दयालु है
छुपा हुआ हिम्मत देता है !

बस और कुछ कदम चल ले
चाहे ये आखरी परीक्षा न हो तेरी
हर परीक्षा में मैं खड़ा हु
तेरा सारथि बनकर
बस तू आस्था रखना
मेरे अस्तित्व पर
मेरी शक्ति पर !
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all