गाँव में होकर भी
बचपन वाला गाँव ढूढ़ते हैं|
वो पगडण्डी,
वो खेत और खलिहान ढूढ़ते हैं|
गाँव में होकर भी
गाँव ढूढ़ते हैं|
वह पीपल के पेड़ की
ठंडी छांव
और तालाब का
किनारा ढूढ़ते हैं|
गाँव में होकर भी
हम गाँव ढूढ़ते हैं|
वो अंगीठी की आग
वो अलाव ढूढ़ते हैं|
नन्ही चिड़िया की चहक,
माटी की महक ढूढ़ते हैं|
गाँव वे होकर भी
हम गाँव ढूढ़ते हैं|
वो पनघट, वो पनिहारन,
की अलबेली चाल ढूढ़ते हैं|
गाँव में होकर भी
हम गाँव ढूढ़ते हैं|
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।