मां के दिल में
मैं हूं
मेरे दिल में
मां है
दोनों
एक दूजे के
दिल में
रहते हैं
मां के
ही दम से
हम हैं
वरना
हम क्या हैं
कुछ भी नहीं।।
-ममता तिवारी