विज्ञापन

लिखती हूँ:......उजाले के लिए

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मन का अंधेरा
        
                                                    
                            
मिटाने के लिए
तन्हाई से निजात पाने के लिए
सुकून मन को दिलाने के लिए
उदासी से जंग करने के लिए
मन में उमंग भरने के लिए
लिखती हूँ...................
मन को मज़बूत करने के लिए
दिल को दुरुस्त रखने के लिए
ना कुछ पाने के लिए
ना मशहूर होने के लिए
बस,मन की मायूसी हटाने के लिए
लिखती हूँ मैं.......................
अपने मन को नेक काम में लगाने के लिए
शब्दों के दौलत से मन का कोना भरने के लिए
खुद के साथ-साथ दूसरों को भी खुशी देने के लिए
लिखती हूँ..........................
मन के उजाले के लिए
तिमिर मिटाने के लिए
नव युग के उजियारे के लिए…।।
-ममता तिवारी
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile