दिल को सुकून भरे,
कुछ लम्हे देते हैं।
चलो फ़िर से,
किताबों से जुड़ जाते हैं।
खूबसूरत तोहफ़ा
खुद को देते हैं।
किताबों की दुनिया में,
खुशियां ढूंढ लेते हैं।
खामोशी में छुपी,
इश्क़ और चाहत को,
समझ लेते हैं।
इनको भी,
मोहब्बत और चाहत की,
नज़र से देखते हैं।
इनसे दिल लगाने से,
हमें बहुत सुकून और फायदे हैं।
ये हमें खुशियों के,
खूबसूरत गुलाब देती हैं।
इनकी मोहब्बत सच्ची है
हम इन पर यकीन कर लेते हैं।
इनके दिल में हम अपना,
घर बना लेते हैं।।
-ममता तिवारी