"जीवन क्या है?"
यह जीवन क्या है मत पूछो
जीवन को सिर्फ जियो
आंसू आए रो लो
हंसी आए हंस लो
खेलने को मन करे खेलो
चहकने को मन करे
चहक लो
जीवन में जो भी दिन आए
जैसे भी आए जियो
जीना ही सार्थक है
मरना तो एक दिन है ही
पल-पल मर के क्या करोगे
जीवन को खुशी से जियो
आनंद से जियो
उत्साह से जियो
अपने लिए जियो
औरों के लिए जियो
जीवन को एहसास से जियो
विश्वास से जियो
उल्लास से जियो
हंस के जियो
हंसा के जियो
खुशी को अपना के जियो
गमों को हटाकर जियो
जीवन खूबसूरत है
एक बार मिली है
इसे भरपूर जियो
औरों को भी जीने दो
मत पूछो
जीवन क्या है?
बस, इसे अनुभव
करके जियो
उत्सव की तरह
मुस्कुराकर जियो
जीवन, जीवन है
इसे जियो.....।।
-ममता तिवारी