विज्ञापन

झील झरना नदियां:...…..

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            झील झरना नदिया पहाड़
        
                                                    
                            
ये सब है हमारे अभियान
ये वादियां ये पर्यावरण
हंसते सुमन बहते पवन
कर देते मन निर्मल
पर्यावरण का देखभाल
करना ही है असली धर्म
ये फिजा ये घटा
बादलों के बीच
चांद का छिपना निकलना
आंखों को मनोरम
लगते ये दृश्य
पेड़ो के मुस्कुराते पत्ते
हृदय को प्रेम से
सराबोर कर देते
ये फूलों के रंगत
चिड़ियों का संगत
प्रकृति में चार चांद लगा देते
कोयल की कूक
हरे-भरे खेत खलिहानों के
सुंदर रूप
दिलों में दिव्य ज्योत जला देते
झील झरना नदिया पहाड़
ये सब है हमारे अभिमान।।
-ममता तिवारी
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rabindra Aman

118 कविताएं

View Profile