हर खुशी तुमसे
जिंदगी तुमसे
बंदगी तुमसे
दिल कशीं तुमसे
सांसों की रवानी तुम्हीं से
यह जिंदगानी तुम्हीं से
फिजा में रौनक है तुम्हीं से
हंसता हुआ मन है तुम्हीं से
जीवन में रंग है तुम्हीं से
मन में उमंग है तुम्हीं से
हर खुशी तुमसे।।
-ममता तिवारी