विज्ञापन

हम भारतीय: कविता

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितनी भी बाधाएं आयें
        
                                                    
                            
हम नहीं कभी घबराते हैं।
हम भारत देश के बच्चे हैं।
निडरता से आगे बढ़ जाते हैं।
राहों के कंकड़ पत्थर से,
हम पीछे पांव न हटाते हैं।
धूल को भी फूल बनाकर,
अपना जीवन महकाते हैं।
हम भारत देश के बच्चे हैं।
हंसते गाते आगे बढ़ जाते हैं।
धन शोहरत से भी ज्यादा,
भारत माता को मानते हैं।
स्वच्छ और सुंदर भारत का,
सपना हम मन में सजाते हैं।
दुनिया में खुशी बांटने और,
सबको हंसने हंसाने आए हैं।
सारे जगत में न्यारे हम,
भारत के बच्चे कहलाते हैं।
धरती माता के कदमों में,
हम अपना शीश झुकाते हैं।
हम भारत माता के बच्चे हैं।
हम भारतीय कहलाते हैं।।
-ममता तिवारी
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile