सारे विश्व का सार हूं
सारे महापुरुषों का जन्म स्थल हूं
ज्ञान,विज्ञान से परिपूर्ण हूं
ज्ञान,धर्म,संस्कार का आधार हूं
सारे जगत से उन्नत व्यवहार हूं
प्यार का सबको देता उपहार हूं
हां मैं बिहार हूं
मिट्टी को सोना करने का हुनर हूं
मैं अदभुत गौरवशाली चमत्कार हूं
मैं विश्व विख्यात पर्व त्योहार हूं
वेदांत और वेदों का मैं ज्ञाता हूं
हां,मैं इठलाता और मुस्काता हूं
मैं इतिहास, गौरव गाथा हूं
हां मैं बिहार हूं।
-ममता तिवारी