विज्ञापन

एहसास खुद को दिलाएंगे:....…

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मानव आपके हाथ में आपका है बस आज।
        
                                                    
                            
कल के फिक्र में आज को मत करिए बर्बाद।।

गया समय कब मिला मिलता बस पश्चाताप।
बीता वक्त नहीं खरीद पाएंगे हम चाहे आप।।

मन में सिर्फ ग्लानि होगी बीते लम्हों की कहानी होगी।
वक्त दोबारा पा नहीं सकते सिर्फ आंखों में पानी होगी।।

आज हम समय का सदुपयोग करेंगे तो खुद पर
मेहरबानी होगी।
कल एक अलग खूबसूरत हमारी कहानी होगी।।

वक्त हम ना गंवाएंगे खुद से किया वादा
निभाएंगे।
समय ही अनमोल धन है एहसास खुद को दिलाएंगे।।
-ममता तिवारी
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile