विज्ञापन

एक गजल - तेरा इंतजार

Kulbhushan Choudhary

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंतजार में कई खत लिखे पर जवाब नहीं आया
        
                                                    
                            
मेघों से भेजे कई संदेश कोई जवाब नहीं आया

साहिल पर रख कर उम्मीद हर मौज से पूछा,
तेरे शहर से आती हवाओं से कोई ख्वाब नहीं आया,

हर ख़त में दर्द ए बयां में इक ग़ज़ल लिख डाली
अभी तलक  कोई इजहार ए पयाम नहीं आया,

हर लफ़्ज़ में तेरा जिक्र हर सफ़े पे तेरा ही नाम
बेशुमार भेजे ख़त तुझे तेरा कोई पैगाम न आया

कहां तक करूं इंतजार मैं तेरा ख्वाबों के सहारे
हकीकत में मन माफिक कोई शख़्स नहीं आया

 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile