विज्ञापन

मर्यादित जीवन

Kiran Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यदि आपको मर्यादित जीवन जीने की
        
                                                    
                            
अभिलाषा है तो इतना काम करिये
मुंह पर अंगुली रखकर जुबान सिल लीजिये
हो सके तो कान में रूई ठूंसकर
आंखों पर काला ऐनक लगा लीजिये
फिर देखिएगा आप कितने
समझदार,संस्कारवान और सभ्य कहे जाएंगे
लोग आपकी तारीफ करते न थकेंगे
और यही नहीं थोड़ी आपके माता-पिता भी
बधाई के पात्र हो जाएंगे
यही आजकल की मानसिकता है
और लोगों को सबसे बड़ी खुशी भी
इसी में मिलती है कोई उन्हें टोके नहीं
रोके नहीं, उनके सही गलत सभी
तरह के फैसलों का सिर झुका कर
हृदय से सम्मान करे
आप करके देखिए नि: संदेह आप
बहुत अच्छे और सुलझे हुए इंसान कहे जाएंगे
आपकी ख्याति आपके क्षेत्र में बहुत
दूर-दूर तक फैल जाएगी, फिर सब लोग
आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे
आप इंकार नहीं करना, नहीं तो
सारी ख्याति धुल जाएगी और आपकी
स्थित बहुत ही दयनीय हो जाएगी
आपके शरीर से भी वही बदबू आने लगेगी
जो सही को सही और गलत को गलत कहते हैं
वो सब लोग आपसे दूर हो जाएंगे
जो कभी आपके सानिध्य को
लालायित और उत्साहित रहते थे
रास्ते में आता देखकर रास्ता बदल देंगे
या कभी मजबूरी में सामना हो भी जाएगा तो
आपका रूखी- सूखी वाणी के साथ
ही स्वागत और अभिनन्दन होगा।
-किरण मिश्रा 
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

Priya Mehra

1 कविता

View Profile