विज्ञापन

जल तरंग मधुर संगीत बजाए

kavyanshi srivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंबर घिरा
        
                                                    
                            
घन झन झन बाजे
व्यथा विरह गीत
गहन अकुलाते

कहां प्रिय
विरहिणी बरखा सोखे
बूंद गिरे स्वाति
तब भी चातक तरसे।

कितनी प्रतीक्षा
क्या प्रिय पथ को भूले
कब आओगे
नयन मेघ संग द्वंद करे।

नयन विजेता
घन ही हारे
तभी बरखा में ही
प्रिय संदेश मिला
व्याकुल हृदय अब पंथ निहारे।


(2)
परम पावन
पावस पयोद
प्रिय आगमन
प्रतीक्षा अंत
सुमन सुगंध
झर झर धरती
महके

विद्युत झूमे
विटप लहराए
मयूर अलाप
हिय प्रेम जगाए


तड़ित गरज
आकाश चमक
प्रभा घनी
भय दूर झटक
जब प्रिय निकट

सरिता जल विहस इठलाए
जल तरंग मधुर संगीत बजाए
मेघ सौंदर्य
धरा हरित वसन फैलाए
उर स्पंदन अलौकिक
नाद सुनाए।।

 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile