विज्ञापन

ज़िन्दगी ने मोड़ पर लाकर, कुछ ऐसा मिलाया है,

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ला-हासिल का हासिल
        
                                                    
                            

तन्हाई के साए हैं, यादों का सवेरा है,
दिल आज भी उस मोड़ पे, हैरान खड़ा है।
कम्बख़्त ये तक़दीर का कैसा ये साया है,
जिस शख़्स को पा न सके, उसे भुला भी न पाए हैं।

तुम उम्र का वो हसीन ख़्वाब हो, जो मुकम्मल न हुआ,
वो प्यास हो रूह की, जिसे दरिया न मिला।
तुझे सोचूँ तो धड़कनें बेबाक मचलती हैं,
तुझे भूलूँ तो साँसें भी भारी सी चलती हैं।

एक टीस है सीने में, जो खुलकर नहीं रोती,
तेरी याद न आए तो, कोई रात नहीं होती।
तू पास नहीं है तो क्या, हर साँस में शामिल है,
ये बिंदास मोहब्बत ही, इस दर्द के क़ाबिल है।

हासिल न सही तू मेरा, पर तू ही तो हिस्सा है,
मेरी आवारगी-ए-दिल का, तू ही हसीन क़िस्सा है।
पाने की तमन्ना थी, पर खोने का मलाल नहीं,
तुझे भूल जाऊँ मैं, अब ऐसी कोई मजाल नहीं।

ज़िन्दगी ने मोड़ पर लाकर, कुछ ऐसा मिलाया है,
तुझे खोकर भी मैंने, अपनी नज़्मों में पाया है।
ना वास्ता रहा तुझसे, ना शिकवा कोई बाक़ी है,
'कपिल' धड़कन में महफ़ूज़ है, बस इतनी वफ़ा काफ़ी है।
-कपिल देव जुल्का
 
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7587 कविताएं

View Profile