विज्ञापन

वो शख़्स एक ख़्वाब है, जो खुलती आँखों का मुक़द्दर है

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अधूरी हसरत का मख़मली साया
        
                                                    
                            

ज़िंदगी एक ऐसे शख़्स से मिला ही देती है,
जिसे हम पा भी नहीं सकते, भुला भी नहीं सकते।
सुलगती धूप में जैसे कोई मख़मली सा साया हो,
जिसे छूने की हसरत में हमेशा हाथ जलाया हो।

वो ऐसा ज़ख़्म है जिसने धड़कना भी सिखाया है,
वो ऐसी प्यास है जिसने हमें जीना सिखाया है।
हथेली पर वो लिखा है मगर तक़दीर में गुम है,
मेरे हर लफ़्ज़ में रौशन उसी की चश्म-ए-पुरनम है।

अजब ये बेबसी है, राह के पत्थर भी रोते हैं,
जिन्हें हम पा नहीं सकते, वो दिल के पास होते हैं।
नाराज़गी भी बिंदास है, मोहब्बत भी दीवानी है,
वो मेरी आँख का आँसू, मेरी रूह की कहानी है।

भुलाने की क़वायद में वो और याद आता है,
ख़यालों के झरोखे से वो आकर मुस्कुराता है।
सफ़र जारी है महफ़िल में, ज़माना देखता हमको,
मगर अंदर कोई तन्हाई में आवाज़ देता है।

वो शख़्स एक ख़्वाब है, जो खुलती आँखों का मुक़द्दर है,
उसे खोकर भी पाया है, वो मेरे दिल के अंदर है।
-कपिल देव जुल्का
 
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7587 कविताएं

View Profile