मुझको बता दे,ये मेरी जिंदगी मैं जाऊ कहा,
आसमान खुला है क्या मेरे लिए मैं उड़ जाऊ जहां।
ये मेरी जिंदगी है,ये मेरी कहानी,
सुन ले अब तू मेरी जुबानी।
कहने को क्या है अब , जो केह दु मैं,
अपनी ज़िंदगी को और बेहतर बनाऊं मैं।
अपने सारे सपनो को एक, नया पंख लगाऊं मैं,
कुछ बड़ा कर के दिखाऊं मैं।
अब ओ करेंगे जो हम करना चाहते हैं
अपने सपनो को अब पूरा करना चाहते हैं।
अपनी जिन्दगी को एक नई ऊंचाइयों
तक पहुंचना चाहते हैं,हम
कुछ करके दिखाना चाहते हैं हम।
अब कोई तूफ़ान भी मेरा रास्ता रोक नही सकता है,
जो मेरे अंदर आग है उसे कोई बुझा नहीं सकता है।