विज्ञापन

कबाड़घर

Kamini Mohan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा देह कबाड़घर का सराय बन चुका है
        
                                                    
                            
चाहे कुछ भी हो कोई भी हो
हर किसी के आगमन पर
सोचता हूँ
सोच को पकड़कर
फिर छोड़ता हूँ
मज़बूर होता हूँ
बेकार की वस्तुएँ आती है
फिर चली जाती है
सब कबाड़ है शायद
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर
मन, बुद्धि और अहंकार निकल नहीं पाते हैं
क्रिया और प्रतिक्रिया से बढ़ते जाते हैं

पर कबाड़ का हिसाब भी ज़रुरी है
वर्ना जीने के लिए जि़न्दगी अधूरी हैं
शून्यता की लालच में भाग नहीं सकता
हिसाब चुकता करने से पहले
अखण्ड अस्तित्त्व में जाग नहीं सकता।
- कामिनी मोहन पाण्डेय
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10521 कविताएं

View Profile