विज्ञापन

पहरे का दिखावा

kamal jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब लुट गया खज़ाना,
        
                                                    
                            
तो कड़ा पहरा क्यों है?
जब दीवारें ही नहीं रहीं,
तो चौखट पर पर्दा क्यों है?

सच सरेआम बिक रहा,
तो झूठ पर पर्दा क्यों है?
जब दोषी ही रखवाले हैं,
तो न्याय का दावा क्यों है?

सवाल आज भी ज़िंदा हैं,
जवाब कहीं गुमनाम क्यों हैं?
जो लूटते रहे बस्ती को,
वही आज पहरेदार क्यों हैं?

— कमल किशोर झा 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamal jha

90 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10985 कविताएं

View Profile