विज्ञापन

मुझे अज़ीज़ है वो खत तेरा

kajal yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे अज़ीज़ है वो खत तेरा
        
                                                    
                            
जो छुपा रखा है मैंने एक किताब में
महकने लगे हैं हर पन्ने हर अल्फाज़
वो किताब डूबी है बस तेरे एहसास में
यूं वो खोला जो मैंने खत तेरा
मेरी सांसें, आहों में तबदील हुई
वो पढ़ा पहला हर्फ़ ही था मैंने
कि रुख़सार हया से गुलाबी हुए
तेरी यादों का सिलसिला जो बना
ज़लज़ला सा तन बदन में उठा
जो रूठे थे तुम से अब
मोहब्बत दिल में गुदगुदाती है
हर अल्फाज़ दिल की रफ्तार बढ़ाता है
लगता है तू यहीं- कहीं से मुझको बुलाता है
तेरे हर जज़्बात इस खत में नज़र आते हैं
क्या कलम में दिल की स्याही लगाते हैं
आप लिखते हैं अपने जज़्बात खूब
यूं हमको जज़्बाती बनाते हैं
यूं लिख- लिख के तुम खत कई
जो हमसे नज़रों को चुराते हो
बेचैन अल्फाज़ों से, मेरे आँखों में बस जाते हो
मुझे अज़ीज़ है वो खत तेरा...


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile