विज्ञापन

इस कहानी के ख़त्म होते ही फिर से मैं एक नई सुनाऊँगा

Johnny Ahmed

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उसके एहसान गर भुलाऊँगा
        
                                                    
                            
ख़ुद से कैसे नज़र मिलाऊँगा

ज़िंदगी में अगर मिले मौक़ा
एक जंगल कहीं बनाऊँगा

मैं भले दिल से ख़ुश नहीं हूँ पर
ख़ुश हूँ तुमको यही बताऊँगा

ज़िंदगी सुन, मैं मौत से मिलकर,
तुझको अच्छा मज़ा चखाऊँगा

क्यों खिलौने मैं ले नहीं पाया
अपने बच्चों को क्या बताऊँगा

इस कहानी के ख़त्म होते ही
फिर से मैं एक नई सुनाऊँगा

-जॉनी अहमद क़ैस
4 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7587 कविताएं

View Profile