विज्ञापन

पुलवामा की घटना ने दिल को रूला दिया

Jhilmil Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पुलवामा कि घटना ने दिल को रूला दिया
        
                                                    
                            
किसी के पिता, किसी के बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

इन्तजार कर रहा था जो घर उनके आने का,
इस दुख भरे समाचार ने उस घर की नींव को हिला दिया।

राह देख रही थी बेटी जिस पापा के आने की ,
उसके उन सुहाने सपनों को उन आंतकियों ने जला दिया।

रो रहा है देश पूरा इस दर्द भरी घटना पें
उनके दर्द और चीत्कारों ने गगन को भी रूला दिया।

वीर जवानो की टोली ने फिर देश के वास्ते खुद को कुर्बान किया।
बहता रहा है सदा लहू इनका इन्होंने फिर से अपना लहू बहा दिया।

करती हूँ नमन उनको उनकी इस बलिदानी को,
धन्य है वो माँ जिन्होंने देश को ऐसे लाल दिया।


झिलमिल यादव
गिरिडीह (झारखण्ड)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile