विज्ञापन

होली आई, होली आई

Jhilmil Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पालास के फूल खिले
        
                                                    
                            
सब एक-दूजे से गले मिले।
देखो गाँव में होली के गीत बजे
होली आई ,होली आई ।

भाईया ने छुट्टी ले ली हैं,
भाभी को है संदेश भेजाई।
मीठू , गोलू नाच रहे हैं
होली आई, होली आई।

दादू ने जो अपनी धोती
इतने दिनो तक थी बचाई।
बच्चों ने उसमे रंग भर दिये
गा-गा के सब खा रहे मिठाई।
होली आई, होली आई।

धरा रंगीन हो हैं गयी
आसमान भी मुस्कारा रहा।
बच्चे -बुढे़ सबने एक-दुजे पे रंग बरसायी
होली आई, होली आई।

मीना, रीना देखो सब
एक-दूसरे को दौडा़ रहे हैं।
रंग -बिरंगे लेके गुलाल
अपनी-अपनी कुरती हैं रंगवाई।
होली आई, होली आई।

मैंने भी तो रंगो से
दादी के गालो को किया लाल।
दादी पीछे भागी मेरे
हाथों में लेके गुलाल।
भागते -भागते उनके पैरों में मौच भी आई
होली आई, होली आई ।

अपनापन और प्यार बढा़
दिल से दिल की हुई सगाई।
सबके दिलो में प्यार जगाकर
होली मिटाती हैं बुराई
होली आई, होली आई।

झिलमिल यादव
गिरिडीह (झारखण्ड)



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

966 कविताएं

View Profile