तेरी आंखों में जो
दर्द देखा है
उतर आता है
मेरी आंखों में
कभी-कभी
और कहता है
कई सवाल
पूछता है
गुनाह उसका
और सिमट सी जाती हूं
उसके हर सवाल पर
और महसूस करती हूं
हर दर्द उसका
पर अपनी बेबसी से
थक सी गई हूं
कुछ न कर पाने की
थकान महसूस कर
खुद में ही
टूट सी गई हूं
बिखर जाती हूं
अपने ही सांसों को
टूटता देख
और शायद
इसलिए हर बारिश में
मुझे तेरी याद आती है
जैसे तू आज भी
मेरे पास कहीं
भीग रहा हो
और सुन रहा हो
मेरी हर सांसों की
धड़कन जो कह रही है
तू है तो मैं हुं