एक चाँद है जो
गगन में रहता है,
अपनी ही रोशनी में
चमकता है।
ना ग़म रात का,
ना सुकून दिन का,
अपनी ही मस्ती में मस्त
अपनी चाँदनी बिखेरता है।
ना अपने दाग़ की चिंता,
ना ख़ूबसूरती का घमंड,
बस अपनी ही दुनिया में
मुस्कुराता रहता है…