तेरी ज़िन्दगी मे मुश्किलें तो होंगी हज़ार
परेशानियां भी दस्तक देगी हर बार
मत कर अपनी किस्मत के बदलने का इंतजार
अपने कदम तो बढ़ा कर देख एक बार
तेरा भी हर सपना होगा अब साकार
रखना है तो कुछ कर गुजरने का हुनर रख
तू क्यों किसी और की ख़ातिर
अपनी खुद की पहचान को न बदल
जो तेरे नसीब मे नहीं है
उसके खोने का क्या डर
अपनी खुद की मेहनत पर यक़ीन तो रख
मिलेगा तुझे भी सब कुछ
एक बार खुद पर विश्वास तो रख
कहती है दुनिया तो कहने दे
बोलती है दुनिया तो बोलने दे
इस मतलबी दुनिया की मत सुना कर
खुद को खुदा के हवाले तो करके देख ऐ बन्दे...
एक दिन तेरा भी समय आएगा अब इधर...
जब तू भी करेगा इन सब पर राज़...
फिर तू चलेगा और सलाम करेगा ये पूरा संसार...
- जतिन कुमार