विज्ञापन

वक्त रहते सीख लेते

जनवादी ग़ज़लकार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जलाने वाले, जलाने आए
        
                                                    
                            
रिवाज़-ए-दुनिया निभाने आए

सहारा देने कभी न पहुँचे
जनाज़ा मेरा उठाने आए

अँधेरों में जो रखे थे अब तक
दिए क़ब्र पे जलाने आए

परिंदे तो उड़ चुके हैं कब के
किसे वो मातम दिखाने आए

हँसी भी थोड़ी, नमी भी थोड़ी
वो झूठे आँसू बहाने आए

कफ़न की सिलवटों पे नाम लिखकर
वो अपने रिश्ते भुनाने आए
- डी एम मिश्र
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile