विज्ञापन

वो पहली मुलाकात

Jai Bhagwan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो पहली मुलाकात जैसे मुझ पर जादू कर गई थी,
        
                                                    
                            
वो सादगी आँखों के रास्ते दिल में उतर गई थी।
कुछ पल के लिए वक्त जैसे ठहर गया था,
उन खूबसूरत आँखों को मैं देखता रह गया था।
इतनी खूबसूरत आँखों को मैंने पहली बार देखा था,
ऐसा खूबसूरत मंजर मैंने सिर्फ सपने में ही देखा था।
उन खूबसूरत आँखों में एक खास बात नजर आई थी,
ऐसे लगा था कि जैसे जिंदगी मुस्कुराई थी।
सादगी,परम्परा,खूबसूरती तीनों एक साथ नजर आई थी,
एक शानदार भविष्य की उम्मीदों ने ली अंगड़ाई थी।
वो पहली मुलाकात जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत थी,
वो मुलाकात मुझे मिलने वाली खुशियों की एक सौगात थी।
11 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7113 कविताएं

View Profile

User

2 कविताएं

View Profile