रात को अच्छी नींद जब आती है,
मन और मस्तिष्क को सुकून दे जाती है।
जब नींद अच्छी हो और पूरी हो,
फिर सब समस्याएं आसान हो जाती हैं।
अच्छी नींद अमृत के समान है,
ये हमें प्रफुल्लित और उर्जावान बनाती है।
चाहे हमनें पूरे दिन कितना भी काम किया हो,
अच्छी नींद से दूर सारी थकान हो जाती है।
अच्छी नींद उस औषधि के समान है,
जो हमारे उदास चेहरे को मुस्कान दे जाती है।
अच्छी नींद एक ऐसा वरदान है,
जो हमारी एक अलग पहचान बनाती है।
अच्छी नींद के महत्व को समझो,
चाहे कितनी भी मेहनत करो,
जीवन में कितने भी व्यस्त रहो,
रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूर लो,
नींद वो शानदार प्राकृतिक प्रकिया है,
जो हमें एक कामयाब इंसान बनाती है।