आँधियाँ तो पहले भी आई थीं।
हर आँधी में उसकी एक टहनी टूटी,
एक जड़ हिली, एक पत्ता झरा,
छाल पर एक नया घाव बना।
वो हर बार सह गया,
हर बार फिर खड़ा रहा,
पर भीतर ही भीतर खोखला होता रहा।
फिर एक दिन एक आखिरी आँधी आई,
और लोग बोले - देखो, इस आँधी में पेड़ गिर गया।
नहीं,
वो इस आँधी में नहीं गिरा,
वो उन सारी आँधियों में गिरा था,
जिन्हें वो अकेले सहता रहा था।
आज तो बस,
गिरने की रस्म पूरी हुई है।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा