क्यूं ना ज़िंदगी को इस तरह से गुजारा जाए
इस आसमां को जमीं पे उतारा जाए
देखी हैं चढ़ाकर सब मजारों पर च चादरे
क्यूं ना अब किसी फ़कीर के तन पे लिबास डाला जाए
हो गया हूं रंजीदा हाल कुछ इस कदर ज़िंदगी से
क्यूं ना अब ए मौत तुझको गले से लगाया जाए
जिसे भी देखो दिल में इक रंज लिए फिरता हैं
क्यूं ना इन गमों का कोई बाज़ार सजाया जाए
कौन निकला हैं बचकर ज़िंदगी कि कश्मश से इस्लाम
क्यूं ना अब इन गमों को हमसफ़र बनाया जाए