विज्ञापन

जीवन क्या है.....

INDU BALA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज विचारों में खोई हुई,
        
                                                    
                            
मन को टटोलने बैठ गई|
क्या है जीवन,जीवन क्या है?
सोचा कुछ उधेड़बुन की जाए,
कल जो पीछे छूट गया क्या कुछ सबक लिया उससे
आज जो चल रहा है क्या जीना सीखा है उस से
कल जो अभी आएगा क्या आँखें बुन रही हैं सुनहरी सपने
क्या यही जीवन है?
क्या है जीवन,जीवन क्या है?
रेत की मुट्ठी सा है, पानी के बुलबुले सा है|
आशाओं का समुद्र है, उम्मीदों का दरिया है|
कभी बह रहा है तो कभी किनारे के लिए तड़प रहा है,
एक अंतर्द्वंद से जूझ रहा स्वयं से स्वयं की तलाश कर रहा
एक शून्य है एक बिंदु है जो गहराता जा रहा है|
यादों का,उम्मीदों का, आशाओं का एक बवंडर है,
जो मुझ को मुझ से मिलाता जा रहा है|
क्या है जीवन,जीवन क्या है?
इसी पहेली को सुलझाता जा रहा है,
चक्रव्यूह है यह रिश्तो का धागों का मकड़जाल है
जिसका हर धागा जुड़ा है दूसरे छोर से|
अलसाई सुबह सी मिठास है जिसमें,
गहराती शाम का एहसास है जिसमें|
कड़कड़ाती हड्डियाँ व चेहरे की झुर्रियों की झलक है जिसमें,
कँपकँपाते होठों से निकलती दुआओं के अल्फाज हैं जिसमें
टकटकी लगाए आशाओं से देखती आँखें हैं जिसमें |
कोई तो द्वार की सांकल खटखटाएगा,
ऐसा विश्वास है जिसमें
जब शून्य प्रकाश बिंदु से मिल जाएगा|
आनंद का यही चरमोत्कर्ष वास्तव में जीवन कहलाएगा
वास्तव में जीवन कहलाएगा ||

:- इंदु बाला
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all