गोवरधन के चलो कन्हैयालाल बोले, सुन यह बात सारे ब्रज वासी धाए हैं।
सभी से कहें कन्हैया गिरि को करो प्रणाम, बोले गिरिराज तोरी शरण में आए हैं।
एक साथ सब मिलि गिरिराज को उठाओ, सुन कर सभी गिरिराज को उठाए हैं।
गिरिराज छत्र बना सभी नीचे आय गए, एक उँगली लगा कन्हैया मुसुकाए हैं।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'