चलो इक गाँव ऐसा बनाया जाए।
जिसमें इनसानों को बसाया जाए।
जो शरीर ही नहीं हृदय भी धारें,
हृदय कैसा है ये जाँच कराया जाए।।१॥
फल फूल हवा वाले पेड़ हों जिसमें,
उनको हर हाल में कटने से बचाया जाए।।२॥
ईर्ष्या द्वेष की जहाँ घुसने न पाएँ,
दीवारें ऐसी वहाँ पर उठाया जाए।।३॥
फूल खुशबूदार जिनमें सजते हों
गुलदस्ता ऐसा वहाँ सजाया जाए।।४॥
घरों घरों के भेद को जो दूर करे,
हर घर पर ऐसा रंग चढ़ाया जाए।।५॥
रत्नेश ऊँच-नीच से जो मुक्त करे,
ऐसी गंगा को उसमें बहाया जाए।।६॥
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'