विज्ञापन

पल भर में ठीक कर देते काम कोई भी अटका

ij singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गजब के हैड मिस्त्री हैं हमारे भाई साहब
        
                                                    
                            
काम में कोई दिक्कत आए तो नाम लो भाई साहब

कोई भी हो समस्या झट से हल बताते
अटके हुए काम को मिनटों में निपटाते

कपड़े पहनते रंग बिरंगे स्टाईल में लाजवाब
टिप टाप रहते हमेशा जैसे कोई नवाब

कपड़ों पर इस्त्री ऐसी जैसे नए दुकान से आए
स्पोर्ट्स शूज चमचमाते देख कर सब शरमा जाए

वर्दी से इन्हें कोई खास मोह माया नहीं
बस डांगरी चाहिए नई नवेली और फिटिंग हो सही

मूंछें हैं इनकी दमदार अनिल कपूर जैसी
देखते ही लगे आ गए कोई फिल्मी शहंशाह वैसी

टूर पर जाना हो तो अफसर इन्हीं को करे याद
भाई साहब चलोगे न सब करे फरियाद

बालो पर हाथ फेर सिर को देते एक झटका
पल भर में ठीक कर देते काम कोई भी अटका
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6915 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

674 कविताएं

View Profile

Raghav Dixit

41 कविताएं

View Profile