विज्ञापन

मतदान जरूरी है

Harvansh Srivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ करें मतदान , मतदान जरूरी है
        
                                                    
                            
है लोकतंत्र की शान, मतदान जरूरी है

भ्रष्टाचार की बुनियादों पर सीधा वार करो
बटन दबाकर राजतंत्र पर मूक प्रहार करो
हम सबका अभिमान, मतदान जरूरी है
है लोकतंत्र की शान, मतदान जरूरी है

होली, ईद, बैसाखी जैसा यह त्यौहार मनाएं
जनहित में जो काम करे, ऐसी सरकार बनाएं
ये हमें मिला वरदान, मतदान जरूरी है
है लोकतंत्र की शान, मतदान जरूरी है

मतदान दिवस के दिन सबसे पहला काम करें
मतदान केंद्र पर आकर पहले मतदान करें
उंगली पर हो निशान, मतदान जरूरी है
है लोकतंत्र की शान, मतदान जरूरी है

हम भारत के लोग, हमें मिला है ये अधिकार
अपने मत का करें प्रयोग हम करके सोच विचार
ये कहता है संविधान, मतदान जरूरी है
है लोकतंत्र की शान, मतदान जरूरी है

– हरवंश हृदय
तिन्दवारी (बांदा)
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all