विज्ञापन

सुनो, ज़रा फ़िर से मुस्कुरा दोगी?

Harsh Yaduvanshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुनो, ज़रा फ़िर से मुस्कुरा दोगी?
        
                                                    
                            
मेरे इश्क़ का तुम अब,
और इम्तेहाँ क्या लोगी
मेरी मोहब्बत के एवज में
और मुझे तुम क्या दोगी
ये दिल इतना ही तो कह रहा है कि
सुनो, ज़रा फ़िर से मुस्कुरा दोगी?
तुम तो मुझको जानती हो ना
मेरी हर गुज़ारिश मानती हो ना
मैं सुर्ख़ शोलों में जल रहा हूँ
तुम-बिन मैं तन्हा मचल रहा हूँ
क्या मेरी बेचैनियों को
फ़िर मुझसे तुम चुरा लोगी
ये दिल इतना ही तो कह रहा है कि
सुनो, ज़रा फ़िर से मुस्कुरा दोगी?
हो खामोश क्यूँ, कुछ तो कहो ना
इतना ही कह दो कि तुम मेरी हो ना
जो दिल में है बात उसे कर लो क़ुबूल तुम
जो कहती हैं आँखें वो ज़ुबां से दो बोल तुम
क्या अपने गुरूर से मेरे प्यार को हरा दोगी
ये दिल बस इतना ही तो कह रहा है कि
सुनो, ज़रा फिर से मुस्कुरा दोगी?
-यादवजी कहिन


 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

nutan Kumari

14 कविताएं

View Profile