कौन जाने कब तलक है ज़िंदगी का ये सफ़र,
साँस की डोरी पे ठहरा है हवाओं का असर।
आज जी ले, पी ले, भर ले बूँद-बूँद में ख़ुशी,
कल किसे मालूम क्या होगा नया सा इक नगर?
धूप-छाँव का लगा रहता है मेला उम्र भर,
चंद लम्हों की हसीन सी ये बहारें हैं इधर।
मौज कर ले, हँस ले, गा ले अपने हिस्से की खुशी,
वक़्त के हाथों से पल में फिसल जाएगा सफ़र।
ज़िंदगी इक जाम है, इक पल का है ये नशा,
कल की किसको है खबर, आज है बस ये मज़ा।
आख़िरी साँस तलक जब तय है सबका रास्ता,
रंज-ओ-ग़म को भूल कर, बाँट ले थोड़ा मज़ा।
— "हरिओम सोनू