विज्ञापन

बनारस

Harikesh Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐ बनारस ! तेरा अंदाज़ बड़ा अनोखा है -
        
                                                    
                            
तू सच में काशी है या धोखा है ।
तेरी मिट्टी का इतिहास बड़ा है -
फिर तू क्यों शांत पड़ा है ?
तेरी गालियां तुझको अनुशासित करती हैं
तुझको समय की सदियां परिभाषित करती हैं।
शहरों का तू राजा है , बसता है तू गंगा के तट पर
स्वर्ग सृजन का साधन है तू ।
फिर तू उदास क्यों है ?
तेरी शिराओं में बहती है समता की धार
फिर भी तू क्यों ढोता है विवशता का भार ।
तू साहित्य का संसार है
धर्म का आधार है
प्यार का प्रमाण है
संगीत का उपहार है
ज्ञान का अवतार है
तू दिव्य दर्पण है
तुझको मेरे काव्य का समर्पण है ।
हरिकेश यादव ,काशी
हिंदू विश्वविद्यालय ,वाराणसी।



- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all