विज्ञापन

तेरी बासंती आई है

Hari Mohan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            टूट गया जुनून मेरा,
        
                                                    
                            
तेरी तमन्ना रुके नहीं।
थक गये कदम मेरे,
तेरे शूल चुभे नहीं।
संध्याकाल जीवन का मेरा,
तेरी बासंती आई है।
कर लिया शृंगार प्रकृति ने,
मन ही मन मुसकाई है।
तेरा उदय हो अस्त मेरा,
चिर निद्रा सी छाई है।
उन्नत शिखरों को छूने की,
अब तेरी बारी आई है।।
-हरि मोहन जांगिड़
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all