मैं कब पुस्तक पढ़ता हूं
ठोकर खाकर शिक्षा पाता हूं
रेवा प्रवाह में बहा सदा
तब जाकर शंकर बनता हूं
मैं ना डर से डरने वाला
निर्भय होकर लड़ता हूं
शेरों के संग खेल खेल कर
भरत तभी तो बनता हूं
मिट्टी को जितना रौंदा जाता
लोच घना वह पाती है
तप कर तेज अनल में
वह रूप नवल पा जाती है
सारी पीड़ा पा कर जब
घोर अंधेरा छा जाता है
अंबर के तारे गिनते-गिनते
भोर का सूरज आ जाता है
चाहता है कुछ कर पाना
तो सब कुछ करना होगा
मौत से आगे लड़कर भी
जीवन पथ पर बढ़ाना होगा
-हरि मोहन जांगिड़