आज अवध पहुंचे रघुराई।
आरती करत कौशल्या माई।।
बैठो राम,कैसा तेरा वनवास,
सुनाओ कुछ खास,
तुमने मारा रावण, जीती लंका,
त्रिलोक्य बजा रहा डंका,
मैंने! मां,मां मैं ने रावण मारा?
न शक्ति,न भक्ति,
उसकी सी आसक्ति
इतना सामर्थ्य
मिले सुयश बिसात किसकी,
काल का बंधक,
नवग्रह करें अर्चना जिसकी,
त्रिलोक्य विजेता,
सदा रहा अभिजीत,
पराजय हो कैसे उसकी,
सुभट बलशाली,
जगत भयभीत,
नित्य गीत गाता,
क्या कहती माता?
कर संकल्पना,
बोले रघुवीर,
हां उसको 'मैं,ने ही मारा,
आओ मारे 'मैं,मनाएं दशहरा,
मरे 'मैं, हो विजय दिवस हमारा।
-हरि मोहन जांगिड़