विज्ञापन

गीत खुशी के गाएंगे

Hari Mohan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जन्मदिवस मंगल हो,
        
                                                    
                            
खुशियां खूब मनाएंगे।
करने को अभिनंदन,
द्वार तुम्हारे आएंगे।
पुष्प खिले बगिया महके,
उत्सव आज मनाएंगे।
गेंदा गुलाब के फूलों से,
तेरा वंदन करने आएंगे।
वंदना से वंदना के,
गीत सदा ही गाएंगे।
मलियागिरी के चंदन से,
तेरा अर्चन करने आएंगे।
तेरे अंक में दो फूल खिले,
एक सूरज एक चंदा।
संजय जैसा जीवन साथी,
खिदमत करता बंदा।
ज्ञान पिटारी लिए घूमती,
ज्ञान के आखर पाएंगे।
जन्म दिवस मंगल हो,
गीत खुशी के गाएंगे।।
-हरि मोहन जांगिड़
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all