चला कठिन डगर पर
पैरों में कई शूल लगे
आई चंचलता कदमों में
फिर क्यों ना फूल खिले
अश्रु भरी आंखों से देखूं
दिल के कितने घाव छिपाए
मिल गई जिसको चाहा था
बैठी थी आंचल फैलाए।।
-हरि मोहन जांगिड़