विज्ञापन

बादल,आ टकरा मुझसे

Hari Mohan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बादल, आ टकरा मुझसे
        
                                                    
                            

बादल, आ टकरा मुझसे,
फौलादी सी चट्टानों से।
तोड़ मुझे मिट्टी कर दे,
अंकुर फूटे मैदानों से।।
बादल, आ टकरा मुझसे...

फूट पड़ूं धारा बनकर,
भर नीर बहूं इस धरती पर।
कर दूं शृंगार प्रकृति का,
बरसो तुम जग के अंबर।
बादल, आ टकरा मुझसे...

जड़ में भी नव प्राण भरूं,
नव जीवन मैं सबको दे दूं।
अमृत सा रस बनकर मैं,
सबकी पीड़ा को मैं हर लूं।
बादल, आ टकरा मुझसे...

भरकर जीवन खुशहाली से,
जन-मन का आकाश बनूं।
बंजर भूमि को उर्वर कर,
सुख वैभव का आभास बनूं।
बादल, आ टकरा मुझसे...

मिट जाए अज्ञान-तिमिर,
हो जाए सब संताप खत्म।
बहने दो प्रेम-सरिता को,
मिट जाए कटुता का ये भ्रम।
बादल, आ टकरा मुझसे...

जन-जन के हो कष्ट दूर,
खुशियां महके यहां भरपूर।
तेरी बूंदों के स्पर्श से,
खिल जाए उपवन छटा अनूप।
बादल, आ टकरा मुझसे...

बनकर करुणा की प्रतिमा,
बदलो तुम धरती की आभा।
हे परोपकारी,आओ तुम,
जग को है तेरी आकांक्षा।
बादल, आ टकरा मुझसे ...
-हरि मोहन जांगिड़
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all