विज्ञापन

जय शिव शंभू भला नाथ

Hari Kishan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जय शिव शंभू भोलानाथ
        
                                                    
                            
हरहर बमबम, हरहर बमबम
भवानी शंकर, शंभू नाथ
हरहर बमबम, हरहर बमबम.

डमरू बोले – हरहर हरहर
मृदंग बाजे बमबम बमबम
वीणा बोले – शिवशिव शिवशिव
धमधम नाचे भोलानाथ
देव गण सब पुष्प उड़ाते
जब जब नाचे, शंभू नाथ.
शिव शिव शंभू भोलानाथ ------
कृपा करो भोला भंडारी
सुख से झोली भरो हमारी
कष्टों से मुक्ति दिलवादो
जीवन में खुशियां मह्का दो
भारत से गरीबी मिटवा दो
जय, जय, जय गौरी नाथ.
शिव शिव शंभू भोलानाथ -----
द्वार तेरे जब भी कोई आया
झोली भर कर श्रध्दा लाया
भक्तों का दुःख हरकर तूने
भव सागर से पार लगाया
भवानी शंकर भोला नाथ
उमा महेश्वर भला नाथ.
जय शिव शंभू भोलानाथ -----

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8651 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

112 कविताएं

View Profile