विज्ञापन

जिंदगी के फैसले औरों के कहने से क्यूं ले

Hargun Entertainment

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बड़ा गुमसुम सा है, बिमार है क्या.?
        
                                                    
                            
ठहर गया है, किसी का इंतजार है क्या?
आज पूछा यूं हाल मेरा किसी खास ने
कैसे बताऊं, उनका किरदार है क्या.?

बोले,ऐसे तो नहीं थे तुम,जहां तक जानता हूं
खुल के बताओ, किसी से तकरार है क्या.?
मुस्कुराकर बस टाल दिया, ये सवाल उनका
बस इतना कहा, हर कोई वफादार है क्या.?

जिंदगी के फैसले औरों के कहने से क्यूं ले
आप ही कहो, वो मेरा सलाहकार है क्या.?
सबको इज्जत यहां समान कहां मिली
यहां सब लोग उतने इज्जतदार है क्या.?

सबकी ख्वाहिशें कैसे भला पूरी करता.!
'राहुल' इंसान ही है, कोई अवतार हैं क्या.?
चलो, दे दूंगा तेरे कहने पर हक उसका
पर तुम्ही कहो, उसका वो हकदार हैं क्या.?

~राहुल
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all