विज्ञापन

स्वर्ग की सीढ़ी चढ़ गया है बंदा।

Gurdeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            स्वर्ग की सीढ़ी चढ़ गया है बंदा।
        
                                                    
                            
रब्ब की राह पकड़ गया है बंदा।

जीवन भर का जिक्र कर दिया।
फोटो फ्रेम में जड़ गया है बंदा।

हमे भी एक दिन जाना ही होगा।
सब से अब बिछड़ गया है बंदा।

लूटके भी जय जय कार हो रही।
हम सब को रगड़ गया है बंदा।

इसी जन्म को समझ ले सोहल।
पिछले से भी झगड़ गया है बंदा।
-गुरदीप सिंह सोहल
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rabindra Aman

122 कविताएं

View Profile